सावधान : हल्द्वानी में चोर और ठग सक्रिय,मंगल पड़ाव चौकी की पास  एक आशा कार्यकर्ता से ठगो ने सम्मोहित कर लूट की घटना को दिया अंजाम, चोरों का पुलिस से डर खत्म

दिनदहाड़े पुलिस चौकी के पास घटित घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली और गस्त पर सवालिया निशान खड़े 

हल्द्वानी। मंगल पड़ाव चौकी क्षेत्र स्थित नल बाजार में शुक्रवार को एक आशा कार्यकर्ता को सम्मोहित कर दो युवकों ने लूट लिया।

घटना के 10 मिनट बाद आशा कार्यकर्ता होश आई तो पता चला कि आरोपी युवक कानों के टॉप्स और मंगलसूत्र को लेकर गायब हो गए।

जानकारी के अनुसार, एक आशा कार्यकर्ता शुक्रवार शाम को नल बाजार गई थीं। एक युवक ने उसके पास आकर कहीं का पता पूछा।

कुछ ही पल में पीछे से दूसरा युवक आया और उसने महिला को पांच सौ रुपये का नकली नोट दिखाया।
इसके बाद आशा कार्यकर्ता बेसुध सी हो गई और उसे कुछ समझ में नहीं आया।

युवकों के कहने पर महिला ने कानों के टॉप्स और मंगलसूत्र उतारकर उन्हें दे दिए। इसके बाद आरोपी नकली नोट और पत्थर के चार टुकड़े महिला के हाथ पर बांध गए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  किराए के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में चार गिरफ्तार; व्हाट्सएप पर भेजी जाती थीं महिलाओं की तस्वीरें

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.