भीमताल। नगर पालिका परिषद भीमताल ने स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 18005704848 जारी किया है।

यह कदम सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी की वर्ष 2019 में उठाई गई मांग को पूरा करता है।

जिसे उन्होंने तत्कालीन नगर पंचायत और शहरी विकास विभाग के समक्ष रखा था। बृजवासी ने इस पहल के लिए चेयरमैन सीमा टम्टा, पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, अधिशासी अधिकारी उदय वीर सिंह, पूर्व के अधिशासी अधिकारी विजय बिष्ट, नगर पालिका सहित शहरी विकास विभाग का धन्यवाद व्यक्त किया है।

पूरन बृजवासी ने 2019 में एक प्रस्ताव दिया था कि नए ग्रामीण क्षेत्रों के नगर में शामिल होने से भीमताल की सीमा का विस्तार हुआ है। इससे स्थानीय निवासियों को पथ प्रकाश, सफाई, प्रमाण पत्र जैसी सेवाओं और जानकारी के लिए बार-बार नगर कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे जनता की समय की बर्बादी होती है।भीमताल नगर पालिका ने जन सुविधा के लिए शुरू किया टोल फ्री नंबर

उन्होंने मांग की थी कि एक टोल फ्री नंबर शुरू किया जाए, ताकि जनता को सुविधाएं आसानी से मिल सकें। उस समय वर्तमान चेयरमैन सीमा टम्टा सभासद के रूप में बोर्ड में थीं। यह प्रस्ताव नगर पालिका के साथ-साथ शहरी विकास विभाग को भी भेजा गया था।

अब जाकर नगर पालिका परिषद भीमताल ने इस मांग को स्वीकार करते हुए टोल फ्री नंबर शुरू किया है। इस नंबर के जरिए नगरवासी अपनी समस्याओं का समाधान और सेवाओं से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

पूरन बृजवासी ने इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहाँ कि यह सुविधा आम लोगों के समय की बचत करेगी और उनकी समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करेगी।

इस पहल से भीमताल के नागरिकों को नगर पालिका की सेवाएं प्राप्त करने में सहूलियत होगी, और यह कदम स्थानीय प्रशासन की जनता के प्रति जवाबदेही को भी दर्शाता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की मल्लीताल बाजार रामलीला में मिथिलेश पांडे का जलवा, मेघनाद के किरदार के दीवाने हैं हजारों दर्शक
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.