नैनीताल पुलिस ने बनभूलपुरा में चलाया सत्यापन अभियान, 1050 लोगों का किया सत्यापन, अनियमितता पाने पर 41 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा  द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाए जाने तथा संदिग्धों अथवा सत्यापन नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

 प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के मार्गदर्शन तथा  दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुँआ एवं  सुमित पाण्डे सीओ रामनगर के पर्यवेक्षण में  राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी,  सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा,  विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम,  दिनेश जोशी थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस की अलग–अलग टीमों द्वारा थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान में थाना बनभूलपुरा के अतिरिक्त जनपद के अन्य थानों, पुलिस कार्यालय से उपलब्ध अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा पीएसी/आईआरबी के साथ संयुक्त रुप से सत्यापन अभियान चलाया गया।

सत्यापन अभियान में लगभग 1050 व्यक्तियों के सत्यापन किये गये। लगभग 1400 व्यक्तियों से पूछताछ/ सत्यापन कार्यवाही के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराये जाने पर 17 मकान मालिकों के विरुद्ध 83 पु०अधि० के अन्तर्गत कार्यवाही की गई।

जिसमें 17 कोर्ट के चालान संयोजन शुल्क रु0 1,70,000 रू जुर्माना किया गया साथ ही अनियमित्ता पाये जाने पर पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अन्तर्गत 24 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर संयोजन शुल्क 6,000 रु0 जुर्माना किया गया। अभियान में (कुल 41 चालान संयोजन शुल्क रु0 1,76,000) जुर्माना वसूला गया।

सत्यापन के दौरान बनभूलपुरा क्षेत्र में किरायेदार के रुप में निवास कर रहे बाहरी लोगों एवं सम्बन्धित मकान मालिकों को भी किरायेदारों का अतिशीघ्र सत्यापन कर विवरण थाने में उपलब्ध कराने की हिदायत दी गयी। सत्यापन अभियान निरंतर जारी रहेगी, आम नागरिकों से भी सत्यापन अभियान में सहयोग प्रदान किये जाने की अपील की गयी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल पुलिस परिवार में शोक की लहर, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को दी गई शोक सलामी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.