ब्रेकिंग न्यूज़

हुडदंगियों पर भीमताल पुलिस की कार्यवाही

नदी में नहाते हुए हुडदंग मचा रहे 15 लोगों के विरुद्ध भीमताल पुलिस ने “ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत की कार्यवाही

2 वाहनों के चालानी कार्यवाही

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकप्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सार्वजनिक स्थान में हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश पर आज दिनांक 20/05/2024 को भीमताल पुलिस द्वारा अमृतपुर क्षेत्र में नदी में नहाने गए व्यक्तियों द्वारा हुड़दंग मचाने पर “ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

नदी में नहाते हुए हुड़दंग मचा रहे 15 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई तथा मौके पर नहाने वालों जिनके पास वाहन के कोई भी वैध प्रपत्र नही थे 02 दोपहिया वाहन के चालानी की कार्यवाही की गई।

सभी को भविष्य में इस तरह के कृत्य ना करने की सख्त हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर कूटा ने दी बधाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.