ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल में दर्दनाक हादसा: बरसाती नहर में गिरी 4 वर्षीय पीहू, डूबने से मौतभीमताल में विकास के दावों की खुली पोल! 8 किमी तक डोली में बीमार महिला को ढोने को मजबूर ग्रामीण,सड़क नहीं बनी तो 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीकुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागतभीमताल में पीलिया-डायरिया का प्रकोप: ज्योलीकोट समेत प्रभावित क्षेत्रों में 3 दिन स्कूल बंद, घर-घर पेयजल टैंकों को किया जा रहा शुद्धहरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण अभियान: 92वें कार्यक्रम में लगाए गए 200 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

गुप्तेश्वर मंदिर के महंत कृष्णा गिरी का मछली मारने को लेकर एक दिन पहले हुआ था विवाद

ग्रामीणों ने जताई साजिश की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नैनीताल। काकड़ीघाट क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध गुप्तेश्वर मंदिर के महंत कृष्णा गिरी (54 वर्ष) का शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मंदिर परिसर में फांसी के फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में शोक के साथ-साथ भारी आक्रोश भी देखने को मिला। ग्रामीणों ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनरसा के पास स्थित गुप्तेश्वर मंदिर में शुक्रवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो उन्होंने महंत कृष्णा गिरी का शव फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखकर लोगों के होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल खैरना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आत्महत्या का मामला नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या हो सकती है। ग्रामीणों के अनुसार, बृहस्पतिवार को मंदिर के पास बहने वाली नदी में कुछ लोग करंट लगाकर अवैध रूप से मछली पकड़ रहे थे। महंत कृष्णा गिरी ने इसका विरोध करते हुए संबंधित लोगों को फटकार लगाई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी विवाद की रंजिश में उनकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया ताकि मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा सके।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।

महंत कृष्णा गिरी की संदिग्ध मौत से श्रद्धालुओं में गहरा दुख है और सभी की निगाहें अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पुलिस जांच पर टिकी हुई हैं, जिससे इस रहस्यमयी मौत का सच सामने आ सके।

यह भी पढ़ें :  भीमताल में ट्रांसफार्मर के पास मिला युवक का शव, करंट लगने से मौत की आशंका

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.