ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। प्रदेश के  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार 27 जून को नैनीताल जिले के हल्द्वानी के एक दिवशीय भ्रमण पर पहुंच रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार  मुख्यमंत्री आज पूर्वांहन 10:55 पर देहरादून से प्रस्थान कर दोपहर 12:05 पर आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी, पहुंचेंगे।

जहां वह  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट करेंगे।

तत्पश्चात  मुख्यमंत्री 12:50 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी से हैलीकॉप्टर से प्रस्थान कर बहुउद्देशीय जमरानी बांध परियोजना के कार्यों एवं आसपास के क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर देहरादून को प्रस्थान करेंगे।

यह भी पढ़ें :  भीमताल में ट्रांसफार्मर के पास मिला युवक का शव, करंट लगने से मौत की आशंका

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.