नए साल से पूर्व सड़क दुर्घटना का सिलसिला जारी, आए दिन सड़क हादसे में लोग गवा रहे हैं जान, चेकिंग अभियान की दावे हवा हवाई

अल्मोड़ा। सीलापानी भिकियासैंण के पास बड़ा हादसा हुआ है. यहां खाई में बस गिरने की सूचना मिली है।

जिसमें करीब 7 लोगों की मौत की खबर आ रही है. आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि भिकियासैंण क्षेत्र के सीलापानी में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है।

बताया जा रहा है कि बस में लगभग 12 यात्री सवार थे. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है।

घायलों को निकालने और उन्हें चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने का काम जारी है. फिलहाल, मृतकों और घायलों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में पत्नी की वेवफाई में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.