हल्द्वानी। डहरिया स्थित बाबा रामपाल के सत्संग आश्रम की अनियमितता और क्षेत्र में अराजकता के माहौल की सिखायत मिलने पर प्राधिकरण के संयुक्त सचिव और सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने पुलिस और सशस्त्र बलों के जवानों के साथ एसेंबली बिल्डिंग बायलॉज नियमों के तहत सीलिंग की कार्रवाई की ।

जहां मौके पर प्रशासन को भवन निर्माण मानकों के खिलाफ मिला तो सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि प्राधिकरण की जांच में पाया गया है कि जिस भवन में आश्रम संचालित किया जा रहा था, वह आवासीय नक्शे के आधार पर बनाया गया था।

लेकिन नियमों के विरुद्ध उसमें बड़े स्तर पर निर्माण परिवर्तन कर अलग-अलग कमरे असेंबल किए गए थे। इसके चलते पहले ही आश्रम को नोटिस जारी किया गया था।

उन्होंने बताया कि आश्रम में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है, जिससे जनसुविधा और सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए भवन को सील करने की कार्रवाई की गई।

गौरतलब है कि इससे पहले कुछ हिंदूवादी संगठनों ने भी आश्रम की गतिविधियों को लेकर शिकायतें दर्ज कराई थीं।क्षैत्र में तनाव को देखते हुए और सिखाय मिलने पर जांच की गयी जिसमें कई खामियां देखने को मिली है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भाजपा नेता हेम चंद्र आर्य ने ग्राम गैरखाल पहुंचकर शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना, पीपल पानी में हुए शामिल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.