ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में केंद्रीय जांच एजेंसी ने ईपीएफओ रीजनल ऑफिस में छापेमारी कर कार्यलय में तैनात एक कर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने केंद्रीय जांच एजेंसी शाखा देहरादून को शिकायत की कि उसकी माँ की पेंशन लगाने के नाम पर ईपीएफओ ऑफिस में तैनात कर्मी विजय शंकर सिंह उससे रिश्वत मांग रहा है।

जांच पड़ताल के बाद शुक्रवार को केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने हल्द्वानी के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंदर चलने वाले ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय में छापा मारा।

टीम ने आरोपी को 1500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों की गिरफ्तार किया। वही सीबीआई की टीम आरोपी कर्मी को लेकर देहरादून रवाना हो गई।

बताया जा रहा है कि शनिवार को गिरफ्तार कर्मी को देहरादून में सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति बने प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, कूटा ने दी बधाई और शुभकामनाएं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.