कुमाऊं आयुक्त ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

हल्द्वानी।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, आयुक्त कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल सहित अन्य उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन की समीक्षा की, तथा आवश्यक निर्देश दिए।

 इस दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मंडल में आपदा के दौरान हुए नुकसान एवं राहत आदि कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 

मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में कुमाऊँ आयुक्त ने मंडल के समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मानसून काल में जो भी क्षति हुई है,उसका आंकलन शीघ्र कराते हुए रिपोर्ट एक सप्ताह में उपलब्ध कराऐं ताकि रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जा सके।

उन्होंने कहा कि मैदानी और संवेदनशील क्षेत्रों, विशेषकर नालों और तलहटी के पास बसे स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। नदी नालों के पास रहने वाले परिवारों को जल भराव व भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनज़र सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाय। एहतियातन सभी सावधानी बरती जाय।

और जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाय। 

आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों एवं कास्तकारों की फसलों के साथ ही सार्वजनिक संपत्ति को जो भी नुकसान हुआ है उसका तत्काल आंकलन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराऐं। 

उन्होंने जनता से भी अपील की कि भारी वर्षा के दौरान नदियों, नालों और जोखिम वाले क्षेत्रों में न रुकें तथा अनावश्यक यात्रा से बचें। पर्वतीय क्षेत्रों में असुरक्षित मार्गों से गुजरने से भी परहेज़ करने की सलाह दी गई है। आयुक्त ने निर्देश दिए कि मार्ग अवरुद्ध होने पर तत्काल उसे खोला जाय।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग तेज, 20वें दिन भी जारी रहा धरना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.