केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट की पुत्री सुनीति की विवाह उत्सव में शामिल होंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 

रिपोर्टर गुड्डू सिँह ठठोला 

नैनीताल। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट की पुत्री सुनीति के विवाहोत्सव में शामिल होने कल 26 नवम्बर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई मंत्री,विधायक व विशिष्ट जन हल्द्वानी पहुंच रहे हैं।

26 नवम्बर को आर्डन प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल लामाचौड़ में महिला संगीत का कार्यक्रम है । जबकि विवाह समारोह 27 नवम्बर को आर्क होटल रुद्रपुर में होगा ।

   प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर में रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट के आवास, खाटू श्याम मन्दिर के निकट साकेत भवन मुखानी पहुंचेंगे। सुनीति को आशीर्वाद देंगे।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के इस दौरे की तैयारियों की शनिवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने बहुद्देश्यीय भवन हल्द्वानी में बैठक कर समीक्षा की । इस बैठक में सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत भी मौजूद थे ।

   प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुनीति के विवाहोत्सव में शामिल होने के लिय दोपहर में सवा बारह बजे आर्मी हैलीपैड पहुंचेंगे । जहां से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के आवास मुखानी पहुंचेंगे और सुनीति के विवाहोत्सव में शामिल होंगे ।

 इसके अलावा इस विवाह समारोह में कई विशिष्ट जनों के पहुंचने की संभावना है । जिसकी पुलिस व स्थानीय प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां की हैं ।

बताया गया है कि महिला संगीत व प्रीतिभोज के लिये नैनीताल जिले में 15 हजार से अधिक निमंत्रण पत्र बांटे गए हैं । जबकि विवाह की रस्म 27 नवम्बर को रुद्रपुर में होगी और इस दिन उधमसिंहनगर जिले के लोगों को निमंत्रित किया गया है ।

   सुनीति का विवाह मयंक जोशी पुत्र सुरेश चंद्र जोशी निवासी ग्राम हरिपुर जनमसिंह,फुटकुआँ रामपुर रोड हल्द्वानी के साथ हो रहा है ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 23 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.