हल्द्वानी। नैनीताल जिले में 107 परीक्षा केंद्रों में 19000 हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं आज से बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हो रहे हैं। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा आज़ से शुरू हो गई है।

परीक्षाएं 11 मार्च तक चलेंगी, आज पहले दिन हिंदी का पेपर था, परीक्षा देने के बाद छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला, छात्त्राओं ने कहा हिंदी का पेपर बहुत अच्छा रहा, आने वाले पेपर भी बहुत अच्छे रहेंगे।

परीक्षाओं के लिहाज से तैयारी बहुत अच्छी चल रही है और कोशिश कर रहे हैं कि सभी पेपरों में अच्छे अंक लेकर अच्छी डिवीजन से पास हो, छात्रों की खुशी से साफ है कि बोर्ड एग्जाम को लेकर उन्होंने अच्छी खासी मेहनत की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दीपावली से पहले बाजार की सड़कें दुरुस्त करने की मांग, व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.