उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे. सीएम धामी का यह दौरा राजनीतिक घटनाक्रम के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी दिल्ली में पार्टी के आला कमान से मुलाकात करेंगे और मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में चर्चा करेंगे.

मुख्यमंत्री धामी का यह दिल्ली दौरा कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा इस्तीफा देने के बाद हो रहा है, जो राज्य के लिए एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम रहा है।

प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से राज्य में मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं. ऐसे में मुख्यमंत्री धामी का दिल्ली दौरा और भाजपा के आला नेताओं से मुलाकात, प्रदेश के राजनीतिक भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण दिशा तय कर सकती है।

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे और सीएम धामी के दिल्ली दौरे के बाद यह संभावना जताई जा रही है कि धामी मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है. सीएम धामी का दिल्ली दौरा और पार्टी आला कमान से मुलाकात इस बात का संकेत है कि मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर कोई नई घोषणा हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड की धामी सरकार में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वह ऋषिकेश विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं और धामी सरकार में संसदीय, शहरी विकास और वित्त मंत्री के पद पर थे।

पिछले महीने के अंत में सदन के बजट सत्र के दौरान अग्रवाल की टिप्पणी से लोग आक्रोशित हो उठे थे और उन्हें पद से हटाने की मांग चल रही थी. इन सब के बीच अग्रवाल ने अब अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में 17वें जोहार महोत्सव का भव्य शुभारंभ, पारंपरिक वेशभूषा में निकली सांस्कृतिक झांकी ने मोहा मन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.