ब्रेकिंग न्यूज़

केदारनाथ धाम में गैर-हिंदू व्यक्तियों के प्रवेश और गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस संदर्भ में भाजपा विधायक आशा नौटियाल ने खुलासा किया कि कुछ गैर-हिंदू तत्व धार्मिक स्थल की पवित्रता को ठेस पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

उनका कहना है कि ऐसे लोग मांस, मछली और शराब जैसी चीजों का सेवन कर धाम की गरिमा को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

बीजेपी विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि ऐसे तत्वों के प्रवेश को रोकने के लिए एक योजना बनाई जा रही है। उनका आरोप है कि ये लोग केदारनाथ धाम के माहौल को खराब कर रहे हैं और इसकी पवित्रता को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने हाल ही में अधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ इस मुद्दे पर बैठक की थी। बैठक में यह सुझाव सामने आया कि गैर-हिंदू तत्वों की पहचान करके उनके प्रवेश पर रोक लगाई जाए।

भाजपा विधायक के इस बयान के बाद कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता हरीश सिंह रावत ने भाजपा को आड़े हाथों लिया और कहा कि सनसनीखेज बयान देना भाजपा नेताओं की आदत बन चुकी है।

उन्होंने कहा, “उत्तराखंड देवभूमि है, लेकिन भाजपा इसे धर्म की राजनीति में घसीट रही है। वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि उनके पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है।”

यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा को शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगात, दो विद्यालयों का इंटरमीडिएट में हुआ उच्चीकरण, ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री कैड़ा का जताया आभार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.