ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क हादसे में 8 मृतकों की डालकन्या श्मशान घाट पर एक साथ जली चिंताएं, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

भीमताल। ओखलकांडा ब्लाक में छीड़ाखान-अमजड़ मार्ग पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 9 मृतकों का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। तीन अलग-अलग जगह श्मशान घाटो पर शोकाकुल परिजनों ने मुखाग्नि दी।

स्थानीय शमशान घाट में 6 लोगों का सामूहिक दाह संस्कार किया गया।

 35 वर्षीय तुलसी प्रसाद पुत्र रमेश चंद्र व उनकी पत्नी 26 वर्षीय रमा देवी व 5 वर्षीय बेटा तरुण पनेरू, 51 वर्षीय देव दत्त पुत्र ईश्वरी दत्त, 26 वर्षीय नरेश पनेरू पुत्र पूरन पनेरू की चिता लगी।

तुलसी प्रसाद, रमा देवी व 5 वर्षीय बेटा तरुण को तुलसी प्रसाद के भाई पूरन पनेरू ने वहीं देवी दत्त को उनके बेटे हरीश पनेरू, नरेश पनेरू को चाचा गोपाल पनेरू अग्नि दी।

वाहन चालक राजेन्द्र पनेरू को उनके पुत्र पंकज पनेरु ने मुखाग्नि दी। तीसरी चिता ग्राम सभा के ही भोलापुर तोक में लगाई गई। जहाँ 38 वर्षीय धनी देवी पत्नी रमेश पनेरू को ग्रामीणों ने अंतिम विदाई दी।

इस दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। सभी की आंखों में आसू थे। किसी को यकीन ही नहीं था कि कल शुक्रवार को सवेरे घर से निकले आज अपनो के बीच में नहीं हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : रामलीला मैदान ‘शुद्धीकरण’ विवाद में राहुल गांधी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.