ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। अल्मोड़ा भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर काकड़ीघाट क्षेत्र में गुलदार ने युवक को मार डाला। जंगल में क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना पर वन विभाग व प्रशासन की टीम मौके की ओर रवाना हो गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

काकडी़घाट मार्ग पर हनुमान मंदिर के ठीक ऊपर शनिवार को खून से सने कपड़े व अन्य सामान देखें जाने से हड़कंप मच गया।

सूचना आसपास के गांवों में दी। समीपवर्ती सड़का गांव के जीवन सिंह नेगी (32वर्ष) पुत्र पदम सिंह के पिछले कुछ दिनों से लापता होने से जीवन की खोजबीन में जुटे थे।

सूचना पर जीवन के भाई पूर्व ग्राम प्रधान दिवान सिंह नेगी ग्रामीणों को साथ लेकर जंगल की ओर रवाना हो गए। जंगल में जीवन के कपड़े व खून के निशान दिखाई दिए। कुछ दूरी पर बरसाती नाले पर जीवन का क्षत-विक्षत शव दिखाई देने पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना वन विभाग व प्रशासन को भी दी गई

। सूचना के बाद प्रशासन व वन विभाग की टीम भी घटना स्थल को रवाना हो गई। आसपास के गांवों के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के विवाद के दौरान चली गोली, अलमारी में लगी; आरोपी कर्मचारी फरार, पुलिस जांच में जुटी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.