ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : लगातार बारिश से लबालब हुई नैनी झील, 88.5 फीट पहुंचा जलस्तर; खतरे को देखते हुए खोले गए दोनों गेट, लगातार छोड़ा जा रहा पानीनैनीताल में मानसून का कहर: कृष्णापुर में मकान की नींव खिसकी, कभी भी गिर सकता है घर; 53 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तहल्द्वानी : किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति में हुए नामितभीमताल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्रीहल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाश

बीते दिनों तल्लीताल क्षेत्र में एक घर मे कंबल लपेटे हुए घुसे संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। बीते दिनों तल्लीताल बाजार क्षेत्र में कंबल लपेटे हुए संदिग्ध अवस्था एक व्यक्ति के घर में घुसने की घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घर मे मौजूद महिला की सूझ बूझ व शोर मचाने के बाद कंबल लपेटा व्यक्ति मोके से भाग निकला। जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस संदिग्ध व्यक्ति की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोजबीन शुरू कर दी।

करीब 2 हफ़्तों की खोजबीन के बाद पुलिस ने शनिवार को तल्लीताल बाजार के घर में ताका झांकी करने वाली व्यक्ति को धर दबोचा। पूछताछ करने पर नकाबपोश व्यक्ति नशेड़ी निकला।

जिसने नशे की हालत में घटना को अंजाम दिया। इस बीच शिकायतकर्ता को जब पता चला उपरोक्त व्यक्ति नशेड़ी है तो उसने आगे कार्यवाही नहीं चाहिए नशेड़ी ने माफी मांगते हुए दोबारा ऐसा न करने की बात कही

एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि उपरोक्त संदिग्ध व्यक्ति का नाम आदित्य है जो राजभवन वार्ड का रहने वाला है।

नशे का आदी होने के चलते उसने ऐसा कदम उठाया जिस पर पुलिस ने 81 पुलिस एक्ट में व्यक्ति का चालान व लिखित माफीनामे के बाद उसे छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, फिलहाल राहत के आसार नहीं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.