हल्द्वानी। रोडवेज में सोमवार को अचानक युवाओं की भारी भीड़ जमा हो गई विभिन्न राज्यों से आए युवाओं को हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन से पिथौरागढ़ आर्मी की भर्ती के लिए बस पकड़नी थी,लेकिन इतनी बड़ी संख्या में आए युवाओं को देख रोडवेज प्रशासन की हाथ पांव फूल गए।

मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट और आरटीओ प्रवर्तन गुरदेव सिंह ने मोर्चा संभाला दोपहर तक रोडवेज और कमो की 34 बसों से युवाओं को पिथौरागढ़ के लिए रवाना किया गया।

उसके बावजूद भी सैकड़ो की संख्या में युवाओं का आने का सिलसिला जारी था। सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई ने बताया कि पिथौरागढ़ आर्मी की ट्यूटोरियल भर्ती में भाग लेने के लिए युवा आए हैं।

जिनके लिए बस का इंतजाम किया जा रहा है। वहीं आरटीओ गुरदेव सिंह ने बताया कि अब तक 34 बसों में युवाओं को भेजा जा चुका है और भी बसों का इंतजाम किया जा रहा है।

छात्रों का हंगामा देखते हुए प्रशासन ने मौके पर फोर्स भी बुला दी हालांकि युवाओं की पिथौरागढ़ के लिए बस दिए जाने की मांग थी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, बुजुर्ग महिला और चालक की मौत, मां-बेटे समेत तीन घायल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.