ब्रेकिंग न्यूज़
व्यापारियों की समस्याओं पर सीएम धामी का भरोसा—“आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड को सीएम धामी की बड़ी सौगात: हल्द्वानी में राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का ₹43.50 करोड़ से शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभनेपाल में ग्लेशियर फ्लैश फ्लड से भीषण तबाही: मौतों का आंकड़ा 552 पार, 1500 से अधिक लापता; 320 भारतीयों का अब तक नहीं चला पता, 400 चीन में सुरक्षितदर्दनाक सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, स्कूटी सवार दो लोगों की मौतमुख्यमंत्री धामी का आज हल्द्वानी दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवाद

नैनीताल में लैपर्ड कैट की मौतों का क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। लैपर्ड कैट की मौतों का क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। न्यू पालिका मार्किट के पीछे जंगली चूहों के शिकार करने पहुंची लैपर्ड कैट को वाहन ने टक्कर मार दी।

जिससे उसकी मौत हो गई। वन विभाग मृत वन्यजीव को पोस्टमार्टम के लिए अपने साथ ले गया।
नैनीताल के पश्चिमी अयारपाटा हिल में राजभवन रोड पर बाघ(टाइगर)के बराबर महत्व रखने वाली शिड्यूल 1 की लैपर्ड कैट का शव मिलने से वन्यजीव प्रेमियों में मायूसी छा गई।

बताया जा रहा है कि ये लैपर्ड कैट जंगली चूहों के शिकार करने के लिए तिब्बती मार्किट के पीछे न्यू पालिका मार्किट में पहुंची थी। लौटते वक्त इसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे इसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इससे पहले भी 26 अक्टूबर को इसी क्षेत्र में एक लैपर्ड कैट की अज्ञात कारणों से मौत हो गई थी। बीते रोज शनिवार को हल्द्वानी रोड में एक नंबर के पास एक लैपर्ड कैट का शव मिला था।

जिसके वाहन के दबने की आशंका जताई गई थी। इससे पहले भी इस सुंदर विलुप्तप्राय वन्यजीव लैपर्ड कैट के मृत मिलने की सूचनाएं आती रही है।

वन विभाग को सूचना मिलने के बाद वो इसे लेकर चले गए और बताया कि इसका नैनीताल के उच्च स्थलीय वन्यजीव उद्यान(ज़ू)में पोस्ट मार्टम किया जाएगा। प्रत्यक्षदर्शी नरेंद्र चम्याल का कहना है कि ये लैपर्ड कैट आए दिन वहां पनप रहे बड़े साइज के चूहों के शिकार करने आती थी। आज शिकार के बाद लौटते वक्त किसी वाहन की चपेट में आने से इसकी मौत हो गई।

राज भवन मार्ग के समीप एक लेपर्ड कैट वाहन द्वारा घायल के जाने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर श्री रजत द्वारा उक्त लेपर्ड कैट का रेस्क्यू किया गया। रजत कुमार द्वारा बताया गया कि उक्त लपेटकर मर गई है। जिसे पोस्टमार्टम हेतु प्राणी उद्यान परिसर नैनीताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 25 अगस्त 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.