ब्रेकिंग न्यूज़
व्यापारियों की समस्याओं पर सीएम धामी का भरोसा—“आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड को सीएम धामी की बड़ी सौगात: हल्द्वानी में राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का ₹43.50 करोड़ से शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभनेपाल में ग्लेशियर फ्लैश फ्लड से भीषण तबाही: मौतों का आंकड़ा 552 पार, 1500 से अधिक लापता; 320 भारतीयों का अब तक नहीं चला पता, 400 चीन में सुरक्षितदर्दनाक सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, स्कूटी सवार दो लोगों की मौतमुख्यमंत्री धामी का आज हल्द्वानी दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवाद

हल्द्वानी। वर्तमान समय में युवा पीढ़ी को सोशल मीडिया में रील का खुमार इतना छाया है कि वह सोशल मीडिया में वीडियो बनाने करने के चक्कर में सारे नियम कानून कायदे ताक पर रख रहे है।

इसमें युवा ही नहीं युवतियां भी काफी आगे हैं। पिछले दिनों लगातार पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में रील बनाने के चक्कर में कहीं फायरिंग तो कहीं सड़क पर अर्धनग्न होकर बाइक स्टंट करने के कई मामले आ गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का भी मानना है कि सोशल मीडिया के फायदे हैं तो उसके नुकसान भी हैं आज की युवा पीढ़ी को सोशल मीडिया आकर्षित करता है यही वजह है कि वह इसमें छाए रहने के लिए सब कुछ करने को तैयार हैं।

जिसमें वह नियम कायदे कानून को भी नहीं देखते और बाद में इसका खामियाजा उठाना पड़ता है। पुलिस क्षेत्र अधिकारी नितिन लोहनी का कहना है युवाओं को यह समझना होगा कि यह एक काल्पनिक दुनिया है।

जिसके लिए वह वास्तविक जीवन को दांव पर लगा देते हैं। इसलिए लोगों को समझने की जरूरत है सोशल मीडिया का सदुपयोग किया जाना चाहिए ना कि दुरुपयोग कर किसी को आहत करना या नियम कायदे कानून को तोड़ना चाहिए।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : वीर जवानों की कलाइयों पर बंधा रक्षा सूत्र, रक्षाबंधन पर सैनिकों के सम्मान में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.