ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। गोलापार में एक पुराने जमीन विवाद को लेकर पीड़ित परिवार ने बुद्ध पार्क में धरना शुरू कर दिया है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि सन 1976 में चंदन सिंह से किसी ने दो बीघा जमीन ली थी, लेकिन बाद में उनकी 1200 स्क्वायर फीट जमीन दबा दी गई।

पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इसलिए उन्होंने धरना शुरू करने का फैसला किया है। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि चंदन सिंह के परिवार के साथ उनके पूर्वजों का जमीन को लेकर विवाद था।

जिसको लेकर कई सालों से मामला चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दबंग लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है।

धरने पर बैठे पीड़ित परिवार के सदस्यों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी जमीन को वापस दिलाया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे धरने पर बैठे रहेंगे।

यही नहीं धरने पर बैठे परिवार का कहना है कि उन्होंने न्याय के लिए अधिकारी से लेकर नेताओं तक कोई ऐसा दरवाजा नहीं है जिसे नहीं खटखटाया हो। लेकिन हालात आज उसे धरने पर बैठने पर मजबूर कररहे हैं।

यह भी पढ़ें :  भीमताल-ढूंगशील मोटर मार्ग के डामरीकरण को 72.36 लाख रुपये स्वीकृत,जल्दी शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य-मंत्री कैड़ा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.