हल्द्वानी। जेल का संयुक्त रूप से निरीक्षण जिला जज,डीएम और एसएसपी नैनीताल द्वारा किया गया।

निरीक्षण जहां पर जेल में बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई,जिला जज हरीश गोयल, डीएम ललित मोहन रयाल और एसएसपी प्रह्लाद मीणा ने जेल के अंदर बंदियों के साथ बातचीत करते हुए उनको किस तरह से सुविधा दी जा रही है।

इसपर जेल अधीक्षक प्रमोद पांडेय से बात की, डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया संयुक्त रूप से किए गए निरीक्षण में बंदियों को जेल मैन्यूल के अनुरूप सुविधा देने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी बंदियों को निशुल्क चिकित्सा और विधिक सहायता मिलनी चाहिए, स्किल डेवलपमेंट को लेकर भी जेल में काफी सराहनी प्रयास हो रहे हैं।

यदि आवश्यकता होगी तो इसकी डेवलपमेंट के नए प्रयोग किए जाएंगे ताकि बंदियों को जेल के अंदर आत्मनिर्भर बनाने का प्रशिक्षण दिया जा सके महिला बंदियों की सुरक्षा महिला बंदी रक्षकों द्वारा करने के निर्देश दिए गए हैं।

छोटे बच्चे भी हैं जिन्हें आंगनबाड़ी की सुविधा भी दिए जाने के निर्देश उन्होंने दिए हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 14 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.