ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। शहर के टीपीनगर चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ला में बटाईदार का कार्य करने वाले व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

बरेली के रहने वाले युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने पॉस्को के तहत दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 21 अगस्त 2026

टीपीनगर क्षेत्र निवासी व्यक्ति जमीन बटाई पर लेकर खेती करता है। उसने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी को बहलाकर बरेली निवासी राजीव ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें :  डॉन परेवा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, सांसद अजय भट्ट ने सड़क निर्माण का दिया भरोसा

किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के बताने पर पिता उसे लेकर कोतवाली लाए।

कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  वीर जवानों के साथ रक्षाबंधन: सरिता आर्या ने बांधा रक्षा सूत्र, राष्ट्रसेवा के संकल्प को किया मजबूत

तहरीर में केवल उसका नाम ही है। जल्द ही उसकी पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

error: Content is protected !!