हल्द्वानी तहसील  में लगातार मिल रही शिकायतों पर  आयुक्त कुमाऊँ दी द्वारा किए गए निरीक्षण में मिली अनियमितताओं का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने  कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

1. तहसीलदार हल्द्वानी मनीषा बिष्ट को तहसीलदार हल्द्वानी के पद से स्थानांतरित किया गया है तथा उनके विरुद्ध विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि (Special Adverse Entry) अंकित की गई है।

उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष जून माह में जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा किए गए वार्षिक निरीक्षण में भी तहसीलदार हल्द्वानी के कार्यालय व न्यायालय कार्य में विभिन्न अनियमितताएँ पाई गई थीं।

जिस पर उन्हें कठोर चेतावनी देते हुए कार्यप्रणाली में सुधार हेतु एक माह का समय दिया गया था। चेतावनी के बाद भी आयुक्त कुमाऊँ मण्डल के निरीक्षण में गंभीर खामियाँ पाई गईं।जिससे यह स्पष्ट हुआ कि तहसीलदार द्वारा न तो अपनी कार्यप्रणाली में सुधार किया गया और न ही अधीनस्थ कार्मिकों पर नियंत्रण रखा गया। फलस्वरूप दी गई प्रतिकूल प्रविष्टि उनके सेवा अभिलेख में अंकित की जाएगी।

2. हल्द्वानी तहसील में कार्यरत सर्वे कानूनगो अशरफ अली को हल्द्वानी तहसील से अवमुक्त कर दिया गया है। जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा उन्हें उनके मूल जनपद ऊधम सिंह नगर वापिस किया गया है तथा उनके निलंबन की संस्तुति नियुक्ति अधिकारी, जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर को प्रेषित की गई है।

3. लंबे समय से तहसील हल्द्वानी में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो भगवत बिष्ट को भी जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा तत्काल प्रभाव से हल्द्वानी से स्थानांतरित कर दिया गया है।

तहसील हल्द्वानी में प्रकाश में आई अनियमितताओं की जांच की जा रही है, जांच पूर्ण होने पर दोषी पाए जाने वाले अन्य कार्मिकों पर भी कार्यवाही की जाएगी ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल पहुंचे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ किया जोरदार स्वागत
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.