हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव  मुख्यमंत्री  दीपक रावत ने बुधवार को अपना जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया। उन्होंने यह विशेष दिन हल्द्वानी बरेली रोड मोतीनगर हाथीखाल स्थित कुष्ठ आश्रम के निवासियों के बीच मनाकर उन्हें मिठाई खिलाई और वस्त्र वितरित किए।

इस दौरान आश्रम के बच्चों और रोगियों के चेहरों पर खासा उत्साह देखने को मिला।

आयुक्त  रावत ने आश्रम में रह रही 23 महिलाओं, 9 पुरुषों और उनके बच्चों से संवाद किया तथा उनकी समस्याएं सुनीं।

निवासियों ने आश्रम भवनों की मरम्मत और आवश्यक सुविधाओं की मांग रखी। वहीं, एक व्यक्ति द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की मांग पर आयुक्त ने तत्काल सीएमओ को निर्देश दिए कि संबंधित व्यक्ति का कार्ड शीघ्र बनाया जाए।

सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने बताया कि आश्रम में रहने वाले सभी लोगों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। इस अवसर पर तहसीलदार मनीषा बिष्ट सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

आयुक्त  रावत ने सभी को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होने दी जाएगी।

आश्रमवासियों ने भी आयुक्त को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं : महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.