हल्द्वानी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार की ओर प्रोत्साहित करने के लिए हल्द्वानी में पांच दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को पैकेजिंग, डिजाइनिंग, विपणन और बिक्री रणनीति से जोड़कर उनके उत्पादों को बाजारोन्मुखी बनाना है।

प्रशिक्षण के उद्घाटन अवसर पर राज्य महिला उद्यमिता परिषद की अध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री उत्तराखंड, रेनू अधिकारी ने बताया कि आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

जरूरत है तो केवल सही मार्गदर्शन और अवसर की उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं तथा स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रहीं महिलाएं, इस तरह के प्रशिक्षण से न सिर्फ अपने उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ा पाएंगी बल्कि उन्हें बाजार में प्रतिस्पर्धा करने का भी अवसर मिलेगा रेनू अधिकारी ने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को आधुनिक पैकेजिंग तकनीक, आकर्षक डिजाइन और सही विपणन रणनीति की जानकारी दी जाएगी।

जिससे उनके उत्पाद ज्यादा लोगों तक पहुंच सकें और उनकी आय में वृद्धि हो सके उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में विशेषज्ञ महिलाओं को प्रैक्टिकल सत्रों के जरिए पैकेजिंग और डिजाइन की बारीकियां सिखाएंगे साथ ही विपणन और बिक्री रणनीति पर भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य है कि महिलाएं अपने उत्पादों को न सिर्फ स्थानीय बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर के बाजार तक पहुंचा सकें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, बुजुर्ग महिला और चालक की मौत, मां-बेटे समेत तीन घायल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.