ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। डीएसबी परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एलुमनी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक संग्रहालय से जुड़े रहे एवं इतिहास विभाग से एमए और पीएचडी करने के बाद सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे डॉ. भुवन आर्य को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

साथ ही विश्वविद्यालय सेवा में उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर डॉ. भुवन आर्य ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में वनस्पति विज्ञान की पूर्व विभागाध्यक्ष एवं पूर्व डीन प्रो. नीरजा पांडे को भी सम्मानित किया गया। डीएसबी परिसर से एमएससी और पीएचडी करने वाली प्रो. पांडे को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके शैक्षणिक एवं संस्थागत योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और शिक्षा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

इसके अलावा प्रो. रीना सिंह को डीन दृश्य कला बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इससे पूर्व उन्होंने दृश्य कला विभागाध्यक्ष का कार्यभार भी ग्रहण किया था।

कार्यक्रम में एलुमनी सेल के महासचिव प्रो. ललित तिवारी, प्रो. आशीष तिवारी, प्रो. किरण बरगली, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ. नंदन मेहरा, डॉ. श्रुति साह, डॉ. नीता आर्य, डॉ. गगन होती, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. कपिल खुलबे, डॉ. प्रभा, डॉ. हिमानी, डॉ. नवीन, डॉ. हेम जोशी, दे इरा, जगदीश पपने, डॉ. मैत्री, रमेश, गोपाल सिंह, मोहित खाती, संतोष, लता एवं शीतल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  राहुल गांधी के के खिलाफ FIR दर्ज एसएसपी बोले इन इन धाराओं में है मुकदमा दर्ज

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.