ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

देहरादून। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने के दूसरे दिन भी एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया।

दो दिनों में कुल 2,33,191 श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण कर चुके हैं, जिनमें सबसे अधिक पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।

चारधाम यात्रा प्रशासन और नियंत्रण संगठन के अनुसार शनिवार शाम पांच बजे तक 1,09,403 श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया। इससे पहले शुक्रवार को सुबह सात बजे से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किए गए थे, जिसमें पहले ही दिन 1,23,788 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया।

आंकड़ों के अनुसार दो दिनों में यमुनोत्री धाम के लिए 42,478, गंगोत्री धाम के लिए 43,362, केदारनाथ धाम के लिए 78,871 और बदरीनाथ धाम के लिए 68,480 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है।

चारधाम यात्रा प्रशासन के विशेष कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रजापति नौटियाल ने बताया कि ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड की चारधाम यात्रा विधिवत शुरू हो 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : तल्ला रामगढ़ और झूतियां में क्षेत्रवासियों से मिले हरीश पनेरु, समस्याओं और विकास कार्यों पर किया संवाद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.