रानीखेत। रा०स्ना० महाविद्यालय, रानीखेत में वाणिज्य विभाग की परिषदीय गतिविधि के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में 17 छात्र व छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

वियुतीकरण, महिला सशक्तिकरण, उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था, गैर-नगदी अर्थव्यवस्था एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष विषयों पर छात्र व छात्राओं ने अपनी लेखनी का कमाल दिखाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वाणिज्य विभाग के प्रभारी प्रो. पी. एन. तिवारी ने छात्र व छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा की प्रतियोनिताएँ छात्र-छात्राओं के व्यक्त्वि विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रतियोगिता में कु० कृत्तिका पाण्डे एम. काम. प्रथम से. ने प्रथम, कु. अकांक्षा रावत बी० काम. प्रथम. से. एवं कु. दीपिका बी० काम. प्रथम सेमेस्टर ने तृत्तीय स्थान प्राप्त किया। डा. निर्मला जोशी, डा. बरखा रौतेला एवं डा० निष्ठा शर्मा ने निर्णायक मण्डल केयू‌योगदान दिया। इस अवसर पर डा० दीपाली कनवाल, डा. आस्था अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में स्टेशन मास्टर पर हमला, लाठी-डंडों और धारदार हथियार से किया वार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.