एसएसपी नैनीताल ने थाना काठगोदाम का किया वार्षिक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

पुलिस कर्मियों का लिया सम्मेलन, महिला पुलिस कर्मियों को अच्छी ड्यूटी करने के लिए किया प्रोत्साहित

कहा–महिलाएं खुद को पुलिस विभाग का कमजोर हिस्सा न बनने दें, पुरुषों के साथ सामंजस्य बनाते हुए एक बेहतर ड्यूटी कर सुरक्षित समाज बनाएं

नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा थाना काठगोदाम का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

▪️सर्वप्रथम  विमल कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष काठगोदाम द्वारा सलामी गार्द समेत थाने के सभी भवन, कार्यालय व मालखाने का भ्रमण व निरीक्षण करवाया गया।

▪️थाना अभिलेखों को चैक किया गया। सभी अभिलेख अध्यवधिक पाए गए।

▪️थाना परिसर में स्थित यातायात, सीपीयू कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में नियुक्त कर्मियों से ऑनलाइन/ऑफलाइन चालानों की अध्यवधिक स्थिति ज्ञात की गई। यातायात ड्यूटी का रजिस्टर चेक किया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात को निर्देशित किया गया कि वह सभी ड्यूटियों को रोटेशनवार लगाएं।

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने काठगोदाम थाने का किया निरीक्षण, महिला पुलिस कर्मियों को किया प्रोत्साहित

▪️ थाना परिसर में स्थित भवनों का निरीक्षण किया गया। थाना प्रभारी को निर्माणाधीन भवनों को निर्माण कार्य पूर्ण कराने तथा भवनों के नवीकरण हेतु प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।

▪️सभी माल मुकदमाती व मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित वाहनों को चैक किया गया। थाना प्रभारी को सभी माल मुकदमाती का मा०न्यायालय से उचित प्रक्रिया द्वारा शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।एसएसपी प्रहलाद मीणा ने काठगोदाम थाने का किया निरीक्षण, महिला पुलिस कर्मियों को किया प्रोत्साहित

▪️थाने के cctns कार्यालय का निरीक्षण किया गया। ऑनलाइन fir और जीडी की प्रविष्टियों को जांचा गया।

▪️थाने में मौजूद शस्त्रों एवम् सामग्री को जीपी लिस्ट से मिलान किया गया। उपकरणों की क्रियाशीलता की जांच की गई। थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि जो उपकरण पुराने हो चुके हैं उनके स्थान पर नए उपकरण की मांग करें।

▪️सेट ड्यूटी में लगे कर्मी संदेश/आदेशों/112 इत्यादि की सूचना को अलग से रजिस्टर में अंकन करें।

▪️अपराध रजिस्टर चेक किया गया। थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि ईनामी अपराधियों की धरपकड़ हेतु टीम गठित करें, सुरागरसी कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।

▪️गैंगस्टर प्रवृति के लोगों को चिन्हित करें, इनका विवरण गैंग रजिस्टर में उल्लेखित करने के निर्देश दिए गए।

▪️शस्त्र लाइसेंस रजिस्टर चेक किया गया। निर्देशित किया गया कि बीने ठोस प्रमाण के सत्यापन रिपोर्ट न भेजें।

▪️निरीक्षण के उपरांत थाने में पुलिस कर्मियों का सम्मेलन किया गया। सभी को अच्छी ड्यूटी करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कहा गया कि सभी पुलिस कर्मी आपस में तालमेल ओर मनोयोग के साथ ड्यूटी करें।

महिला पुलिस कर्मी अपने आप को विभाग में कमजोर हिस्सा न बनने दें। बेहतर पुलिसिंग करने के लिए पुरुषों के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए सुरक्षित समाज बनाने में अपना योगदान दें।

निरीक्षण के दौरान प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, विमल कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष काठगोदाम समेत चौकी प्रभारी तथा थाने के कर्मी मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 21 अक्टूबर2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.