ब्रेकिंग न्यूज़

रिक्शा चालक ने दिया पार्सल, खोलते ही हो गया जोरदार धमाका. पिता-पुत्री की मौके पर मौत

गुजरात के साबरकांठा के वडाली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. यहां ऑनलाइन ऑर्डर किए गए पार्सल में विस्फोट हो गया। पार्सल की डिलीवरी मिलने के बाद जैसे ही उसे खोला गया तो उसमें विस्फोट हो गया।

विस्फोट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौका-ए-वारदात पर पहुंच गया। इस घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मचा है।

स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने पार्सल के अवशेषों को साक्ष्य के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।

मृतकों में एक 11 साल की बच्ची और 30 साल का एक पुरुष शामिल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

वडाली पुलिस स्टेशन के उप-निरीक्षक जितेंद्र रबारी ने बताया कि यह घटना वडाली के वेदा गांव की है। पार्सल एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा डिलीवर किया गया था। पार्सल में कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान था।

जैसे ही इलेक्ट्रॉनिक सामान को प्लग इन किया गया, एक जोरदार विस्फोट हुआ. विस्फोट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को आनन-फानन में पास के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायलों का इलाज जारी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  पहाड़ में आपसी विवाद ने लिया खूनी रूप, दराती से हमला कर वृद्धा की हत्या; आरोपी फरार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.