ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल के भवाली में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन निगम द्वारा टैक्सी यूनियन के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला

भवाली। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा टैक्सी यूनियन भवाली में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज फर्स्ट रिस्पोंडर प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से वाहन चालकों एवं स्वामियों को दुर्घटना स्थल पर घायलों को त्वरित व आवश्यक प्राथमिक उपचार देने का प्रशिक्षण दिया गया।
इसके साथ ही वाहन चालकों की आंखों सहित अन्य स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष कैम्प भी लगाया गया।

कार्यक्रम के दौरान टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों ने एआरटीओ जितेंद्र सागवान को सम्मानित किया, वहीं एसडीआरएफ की टीम को उनके कुशल एवं सराहनीय कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
एआरटीओ जितेंद्र सागवान ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को प्रशिक्षित करना है, ताकि दुर्घटना की स्थिति में वे तत्काल सहायता पहुंचाकर लोगों की जान बचा सकें।

उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
उन्होंने जानकारी दी कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नए नियम के तहत जिन वाहन चालकों पर 5 से अधिक चालान होंगे, उनका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
कार्यक्रम में टीटीओ पवन कुमार, महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार भट्ट, मीडिया प्रभारी महेश पांडे, मधुसूदन मिश्रा, टीसीआई हरीश सिंह धामी, नैनीताल टैक्सी यूनियन अध्यक्ष रमेश जोशी, भीमताल टैक्सी यूनियन अध्यक्ष रोहित कुमार, स्वास्थ्य विभाग से एच.एस. बिष्ट, भवाली टैक्सी यूनियन अध्यक्ष कृष्ण कुमार आजाद, उपाध्यक्ष संजय लोहनी, सचिव पष्टि वल्लभ भट्ट, कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र, उपकोषाध्यक्ष रवि कुमार सहित कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप त्यागी, पंकज कुमार, पवन कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  लालकुआं : बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, वन अधिकार संगठन की पदयात्रा 29वें दिन भी जारी; गूंजा नारा—‘घोषणा नहीं, अधिसूचना चाहिए’
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.