ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। नारायण नगर वार्ड में स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। सभासद भगवत रावत के प्रयास और रोटरी क्लब के सहयोग से वार्ड के हुनरमंद फुटबॉल खिलाड़ियों को फुटबॉल के जूते वितरित किए गए।

इस अवसर पर वार्ड की बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मोहन थापा ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यदि खिलाड़ी लगन और मेहनत से खेलेंगे तो उन्हें भविष्य में और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अरविंद पडियार ने किया और उन्होंने खेल तथा खिलाड़ियों के सम्मान को बनाए रखने पर जोर दिया।

सभासद भगवत रावत ने इस मौके पर बालिकाओं को भी खेल सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, जिससे लड़कियों में भी खेलों के प्रति उत्साह बढ़ेगा। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि सभी खिलाड़ियों का सम्मान वार्ड की महिलाओं और पुरुषों द्वारा किया गया, जिससे सामुदायिक सहभागिता की मिसाल देखने को मिली 

अंत में उपस्थित लोगों ने रोटरी क्लब, उसके अध्यक्ष और पूरी कार्यकारिणी का सामाजिक योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में संतोष कुमार, शैलेन्द्र बर्गली, सचिन कुमार, मयंक, नीरज, जय थापा, रवि कुमार, आरती, राजेश्वरी, कला देवी, पूजा, गिरीश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.155 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.