ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

कालाढूंगी में हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज बिष्ट ने की जनसभा, जनता की समस्याओं का मौके पर ही किया निस्तारण। 

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े नेता गजराज बिष्ट ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।

नगर पालिका कालाढूंगी के वार्ड नंबर 1 में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गजराज बिष्ट ने स्थानीय लोगों को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और जनता के सहयोग से वे आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान गजराज बिष्ट ने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं। लोगों ने सड़क, पानी, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी अपनी परेशानियां उनके सामने रखीं। इस पर बिष्ट ने भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कालाढूंगी विधानसभा की जनता का उनके प्रति विशेष स्नेह और विश्वास है, जो उन्हें लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को लेकर वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और आने वाले समय में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और उन्होंने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं।

गजराज बिष्ट ने सभी को आश्वस्त किया कि उनकी आवाज को प्राथमिकता के साथ सुना जाएगा और समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विधानसभा सचिवालय के बर्खास्त कर्मचारियों के मामले में हाई कोर्ट की सुनवाई,2016 से पहले की नियुक्तियों का मांगा ब्योरा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.