ब्रेकिंग न्यूज़

 सर्दियों की छुट्टियों में भी खुलेंगे सरकारी स्कूल

बोर्ड परीक्षा की कराई जाएगी तैयारी

देहरादून। प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में एक जनवरी से सर्दियों की छुट्टियों पड़ रही हैं, लेकिन इस दौरान उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए वर्चुअल कक्षाओं के माध्यम से विंटर कैंप आयोजित होंगे।

समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है।

प्रदेश के सभी सीईओ को जारी निर्देश में कहा गया कि एक से 14 जनवरी तक विंटर कैंप का आयोजन छात्रहित में लिया गया है।

इससे बोर्ड परीक्षाफल में सुधार होगा। निर्देश में कहा गया कि ऐसे हर स्कूल में जहां वर्चुअल कक्षाएं स्थापित हैं। इस अवधि में कक्षाएं खुली रहेंगी।

जिनमें कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषय को पढ़ाया जाएगा, जबकि कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं के विज्ञान, गणित व अंग्रेजी के प्रश्नपत्र विषय विशेषज्ञों के सहयोग से हल कराए जाएंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 29 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.