देहरादून। तीन साल तक 15000 लोगों को सुकन्या समृद्धि समेत कई सरकारी योजनाओं के नाम पर 47 करोड़ से अधिक की रकम हड़पने वाला शिक्षक आखिरकार गिरफ्तार हो गया है।

उसने अपनी पत्नी के नाम पर दून समृद्धि निधि लिमिटेड (सर्व माइक्रोफाइनेंस इंडिया एसोसिएशन) नाम से चिटफंड कंपनी खोल रखी थी।

आरोपी पर कम से कम 150 करोड़ की हेरा-फेरी करने का आरोप है। उसके बाकी साथियों की तलाश जारी है।

पुलिस जांच के दौरान मुख्य आरोपी जगमोहन सिंह चौहान उम्र 55 मूलनिवासी सटेन गजा थाना नरेंद्रनगर जिला टिहरी, हाल निवासी ई-ब्लॉक सरस्वती विहार, नेहरू कॉलोनी दून को दबोचा है। ठगी में शामिल अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। लोग उसके सम्मानित पद की आड़ में झांसे में आए और फंसते चले गए।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस कंपनी के खिलाफ लोगों की निवेश की रकम पर रिटर्न नहीं देने की शिकायत बीते कई महीनों से मिली। इस दौरान पता लगा कि वर्ष 2022 से संस्कार एन्कलेव, दून यूनिवर्सिटी रोड स्थित कंपनी कार्यालय खुला। वहां फाउंडर मेंबर जगमोहन सिंह चौहान ने लोगों को आरडी, एफडी और डीडीएस खाते खुलवाने का कार्यालय खोला।

लोगों ने एसएसपी को बताया कि आरोपी के दो बच्चे हैं, जो उत्तराखंड के एक प्रसिद्ध मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पीड़ित लोगों से कहा था कि उनका कुमाऊं में रियल एस्टेट कारोबार है। वहां फ्लैट बनाए जा रहे हैं। आरोप लगाया कि निवेश के नाम पर जमा हो रही रकम में कुछ रकम वहां निवेश की गई है

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: वार्ड 51 में देवेंद्रपुरी मंदिर मार्ग का सीसी सड़क पुनर्निर्माण शुरू
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.