हल्द्वानी। सर्किट हाउस में आज जिला विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक आयोजित की गई।

जिसमें कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान आवासीय और कमर्शियल एक्टिविटी के 112 मामलों की सुनवाई हुई।

जिसमें कुमाऊं कमिश्नर द्वारा जिला विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए गए की जिन भवनों का आवासीय नक्शा पास हो रहा है इसका दुरुपयोग ना हो इसका विशेष ध्यान रखें जाए।

इसके अलावा बाहरी व्यक्तियों द्वारा जिले में खरीदी गई जमीनों पर बना रहे आवासीय और कमर्शियल स्ट्रक्चर की लगातार मॉनिटरिंग होती रहे।

साथी दर्जनों की संख्या में बोर्ड द्वारा नैनीताल और भीमताल क्षेत्र में आवासीय भवनों का मानचित्र स्वीकृत किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रानीखेत : बासोट के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की माता की चौकी, लोकगायक रमेश बाबू गोस्वामी के गीतों पर झूमे श्रद्धालु
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.