नैनीताल पुलिस का नशा कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद नैनीताल में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, नैनीताल पुलिस लगातार कड़ी कार्यवाही कर रही है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी  प्रकाश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था एवं गश्त के दौरान एक व्यक्ति को स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 15.05.2025 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान शाहरुख उर्फ चेटा मलिक पुत्र अमीर अहमद निवासी निकट साबरी मस्जिद, इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा, उम्र 27 वर्ष को बड़ी रोड, इन्द्रानगर रोड स्थित दुर्गा मंदिर से करीब 30 मीटर आगे, बाबू की गली के पास से 14.75 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा पर FIR संख्या 130/25, धारा 8/21 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी विधानसभा में चुनावी बिगुल! विपिन पांडे ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान, जारी किया पहला घोषणा पत्र

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.