हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने  हेलीपैड और ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से बातचीत कर वहां चल रहे कार्यों की जानकारी ली।

उन्होंने यह भी जाना कि हेलीपैड से उड़ान भरते समय या लैंडिंग के दौरान कोई दिक्कत तो नहीं आती।

जिस पर कर्मचारियों ने बताया कि उड़ान के दौरान अचानक बहुत सारी बर्ड्स (पक्षी) एकत्रित हो जाती हैं।

जिससे लैंडिंग और टेकऑफ में दिक्कतें आ रही हैं इस पर कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बर्ड हिट की समस्या से निपटने के लिए उचित व्यवस्था की जाए।

साथ ही उन्होंने कहा कि सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे हों, ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो निरीक्षण के दौरान रावत ने साफ-सफाई और समग्र व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और कहा कि हल्द्वानी को एक बेहतर और स्वच्छ शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के किसानों को धामी सरकार की बड़ी राहत, फसल नुकसान पर मिलेगी दोगुनी आर्थिक मदद; तीन महीने तक बिजली बिल भुगतान स्थगित
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.