हल्द्वानी। शहर में छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, ताजा मामले में एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला आया, जिस पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

सैलून संचालक पर दुकान में काम करने वाली युवती से छेड़छाड़ का आरोप है। तंग आकर युवती ने नौकरी छोड़ी तो सैलून स्वामी ने अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की और मोबाइल तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुखानी थाना क्षेत्र निवासी युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार वह वह सुशीला तिवारी अस्पताल के पास स्थित सैलून में काम करती थी।

आरोप है हिक सैलून स्वामी भूपेश बिष्ट ने दो महीने उसके साथ छेड़छाड़ की। एक दिन भूपेश ने कॉफी बनाने के बहाने उसे किचन में भेजा और वहां अश्लील हरकतें कीं। विरोध करते हुए वह वहां से किसी तरह बचकर भागी।

23 मार्च 2025 को उसने मुखानी क्षेत्र में एक हेयर ड्रेसर के यहां काम करना शुरू किया। तीन दिन बाद भूपेश अपने साथी के साथ वहां आया और उसके साथ छेड़छाड़ की।

आरोपी ने उसे अपने सैलून में नौकरी करने के लिए धमकाया। थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : 51 साल से रामलीला से जुड़े विधायक बंशीधर भगत, ऊंचापुल में राजा दशरथ के किरदार में आए नजर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.