अल्मोड़ा- हल्द्वानी राष्ट्रीय मार्ग पर खेरना के पास केमू बस चालक को शराब पीकर, बिना लाइसेंस व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर खैरना पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय मार्ग में उप निरीक्षक  दिलीप कुमार चौकी प्रभारी खैरना मय पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में शांति एवं यातायात व्यवस्था हेतु चेकिंग के दौरान बस वाहन संख्या UK04PA0512 जो अल्मोड़ा को जा रही थी बस चालक द्वारा खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए पाया गया।

बस को चैक किया गया तो वाहन में सवारियां बच्चे बैठे थे तथा चालक द्वारा शराब पीकर, एवम बिना लाइसेंस बस को चलाया जा रहा था,जिसे धारा 185/ 202 एमवी एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।

यात्रियों की समस्या को समझकर दूसरे चालक के माध्यम से उनके गंतव्य को रवाना किया गया। 

चालक का लाइसेंस नहीं होने पर वाहन परमिट निरस्तीकरण की रिपोर्ट आर.टी.ओ. हल्द्वानी को भेज दी गई।

 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड वन विभाग में भर्ती का मौका: SRF, JRF समेत कई पदों पर आवेदन आमंत्रित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.