सरोवर नगरी नैनीताल के प्रतिष्ठित सेंट जॉन्स विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली का त्यौहार

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल‌। सरोवर नगरी नैनीताल के प्रतिष्ठित सेंट जॉन्स विद्यालय में आज बुधवार को विद्यालय के प्रांगण में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।नैनीताल : सेंट जॉन्स विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली का त्यौहार

इस अवसर पर नन्हें-मुन्ने बच्चों ने हर्बल रंगों का उपयोग करते हुए जमकर मस्ती की। विद्यालय की प्रधानाचार्या  विनीता रावत ने बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक होली खेली और सभी को विद्यालय की ओर से पिचकारियां वितरित कीं।नैनीताल : सेंट जॉन्स विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली का त्यौहार

 विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई, कई सांस्कृतिक कार्यक्रम, गायन और नृत्य प्रस्तुत किए गए।नैनीताल : सेंट जॉन्स विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली का त्यौहार

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक द्वारा सभी विद्यार्थियों, शिक्षक, शिक्षिकाओं और विद्यालय के समस्त कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण किया गया। अंत में प्रधानाचार्य विनीता रावत ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान प्रबंधक राहुल थॉमस, प्रधानाचार्य विनीता रावत,पूनम बिष्ट,ज्योति त्रिपाठी,आशा जोशी,अनीता बोरा,मोनिका वर्मा,लता फर्त्याल, किरन मेर,रूचि साह,पल्लवी जोशी,शाहीन, विक्रम सिंह रावत, तुलसी बिष्ट,पूनम,रेणु एवम समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा में हरीश पनेरू ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे ग्रामीणों की समस्याएं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.