ब्रेकिंग न्यूज़

भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मृत्यु, एक गंभीर घायल

रिपोर्टर – नीरज तिवारी
कालाढूंगी।  कालाढूंगी क्षेत्र से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। चकलुवा स्थित चौधरी गेट के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, चकलुवा में चौधरी गेट के पास तेज रफ्तार के कारण यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। हादसा इतना भीषण था कि लामाचौड़, भाखड़ा पुल निवासी 45 वर्षीय धरमपाल पुत्र जगदीश ने गंभीर चोटों के चलते दम तोड़ दिया।
वहीं, हादसे में लामाचौड़ निवासी 40 वर्षीय अमर सिंह पुत्र धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कालाढूंगी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल अमर सिंह को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया गया।
घायल की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया।
इधर, कालाढूंगी पुलिस ने मृतक धरमपाल के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक और घायल के परिजनों में भी कोहराम मच गया।
ताज़ा अपडेट
मृतक: 45 वर्षीय धरमपाल पुत्र जगदीश, निवासी लामाचौड़, भाखड़ा पुल।
घायल: 40 वर्षीय अमर सिंह पुत्र धर्मवीर, निवासी लामाचौड़।
इलाज: घायल को कालाढूंगी CHC से हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया गया।
कार्रवाई: कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच और अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड मौसम : पर्वतीय जिलों में लैंडस्लाइड का खतरा, 14 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.