ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में कान साफ करने वाला गिरोह सक्रिय हो गए हैं, अब कान सफाई करने वाले ₹50 की जगह मांग रहे हैं ₹1600 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। कान सफाई करने वाले भी सक्रिय हो गए हैं। कान सफाई करने वालों ने पर्यटकों से 50 रु जगह 1600 रुपए मांग दिए हद हो गयी कान साफ करने वाले ने पर्यटक से कान सफाई के 50 रुपए की जगह मांग डाले 1600 रुपए।

आंध्र प्रदेश से आए पर्यटक दंपति से राजपुरा हल्द्वानी से आए घुमंतू कान सफाई वाला दीपू लोहार ने 1600 की मांग कर दी जबकि ये लोग 20 से 50 रुपए में सफाई कर देते हैं।

जिसकी शिकायत पर्यटकों द्वारा डायल 112 में पुलिस से कर दी,पुलिस का नाम सुनते ही ये लोग वहां से भाग गए जो बाद में चीता मोबाइल हेड शिवराज सिंह राणा के हत्थे चढ़ गए।

पर्यटकों से माफी मानने के बाद इनका थाने ले जाकर 81 पुलिस एक्ट में चालान कर हिदायत देकर छोड़ा गया।दुबारा बिना पुलिस सत्यापन के नैनीताल न आने की भी हिदायत दी गई।

पर्यटन सीजन में इस समय कई अराजक तत्व यहां आ जाते हैं जिस पर पुलिस की पैनी नजर रहती है।

पर्यटकों द्वारा तत्काल एक्शन पर पर्यटक दंपति द्वारा नैनीताल पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया गया

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल: 18 सितंबर, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.