ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में देर रात हल्द्वानी नैनीताल राष्ट्रीय मार्ग जेल रोड के समीप जंगल में लगी आग 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। जेल के समीप जंगल मे आग लग गई। दमकल विभाग धधकती आग को बुझाने के लिए जुट गई।

रात 12:00 के समय किसी उत्पाती ने आग लगाकर छोड़ दी जिससे आग जंगल मे फैल गई।

       नैनीताल से हल्द्वानी जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में तल्लीताल जेल के समीप घने जंगल में अचानक आग की सूचना आई।

मल्लीताल फायर स्टेशन से एक टीम मौके के लिए रवाना हो गई। बताया गया कि जंगल में आग कुछ उत्पाती युवकों द्वारा लगाए जाने की जानकारी मिली।

फायर सर्विस के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर दमकल वाहन से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया।

जेल के समीप लगी इस आग से रिहायसी क्षेत्र और जेल को खतरा बनने लगा था, जब आग पर काबू पा लिया गया।

फायरमैन डी.बी.आर.सलामत ने बताया कि पोस्ट मॉर्टम हाउस के बगल में लगी आग तेजी से फैल रही थी जिसे पानी की तेज धार से काबू किया गया।

आग पर नजर रखकर उसे कंट्रोल किया जा रहा है। घटना स्थल पर मौजूद थे. डी, बी, आर सलामत. राजेंद्र सिंह किशोर कुमार आदि शामिल थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 22 सितम्बर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.