हल्द्वानी। मॉनसून सीज़न के दृष्टिगत जनपद नैनीताल में संभावित आपदा की स्थिति से निपटने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सक्रियता दिखाई जा रही है ।

इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक रॉय द्वारा नगर निगम सभागार, हल्द्वानी में नगर निगम व नगर पालिकाओं के अधिकारियों के साथ आपदा पूर्व तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मॉनसून के दौरान जलभराव एवं अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न होने वाली आपदा की स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक दो वार्डों पर एक अधिकारी की तैनाती की गई है।

यह अधिकारी क्षेत्रीय स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और समय से पूर्व सफाई अतिक्रमण हटाने तथा अन्य आवश्यक तैयारियों को गति दे रहे हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  पहाड़ में अफीम सप्लाई का भंडाफोड़, मामी-भांजा 1.104 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.