हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना के निर्देशानुसार, आज नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के  वार्डों में “जन_सुविधा_शिविर” का आयोजन प्रारम्भ किया गया।
प्रथम शिविर नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी  ऋचा सिंह , नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी गोपाल सिंह चौहान एवं वार्ड 59 के पार्षद रईस अहमद एवं वार्ड 60 के पार्षद संजय पाण्डेय की उपस्थिति में प्रारम्भ हुआ। हल्द्वानी : नगर निगम के वार्डों में “जन_सुविधा_शिविर” का आयोजन
नगर निगम क्षेत्रांतर्गत प्रतिदिन दो वार्डों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें विभिन्न विभागों की दो टीमों को शिविर स्थल पर नागरिकों को सेवाएं प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया है।

आज गौजाजाली एवं गौजाजाली उत्तर (वार्ड संख्या 59 एवं 60) में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बिजली, पानी, सिंचाई, पूर्ति विभाग, तथा नगर निगम से संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी  द्वारा दिनांक 01, 02 एवं 03 अगस्त 2025 को हल्द्वानी नगर क्षेत्र की समस्याओं एवं उनके समाधान के संबंध में नगर निगम हल्द्वानी–काठगोदाम के सभी पार्षदगणों के साथ बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं से अवगत कराया।

इन्हीं सुझावों एवं आवश्यकताओं के क्रम में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।आयोजित शिविर में आधार सेवा के अंतर्गत कुल 42 आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित किए गए। विद्युत विभाग में कुल 05 शिकायतें प्राप्त हुईं।

जिनमें से 4 शिकायतें अत्यधिक बिल से संबंधित थीं, जिन्हें मौके पर ही सही बिल जारी कर निस्तारित किया गया, जबकि एक शिकायत चेक मीटर लगाए जाने से संबंधित थी, जिसके लिए आवेदक का पंजीकरण कर आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ की गई।

पेयजल विभाग/जल संस्थान के अंतर्गत कुल 07 शिकायतें प्राप्त हुईं, जो अत्यधिक बिल से संबंधित थीं। इन शिकायतों में पेयजल उपभोक्ताओं के मीटर में आ रही समस्याओं की जांच किये जाने की कार्यवाही की गयी। पूर्ति विभाग में राशन कार्ड में पता परिवर्तन, नाम जोड़े जाने एवं ऑनलाइन प्रक्रिया से संबंधित शिकायतों का पंजीकरण कर आवश्यक कार्यवाही हेतु अग्रसारित किया गया।

इसके अतिरिक्त, यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण हेतु भी नागरिकों से आवेदन प्राप्त हुए।
इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न विभागीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराते हुए, समय एवं संसाधनों की बचत के साथ शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में प्रतिभाग करने एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने का अनुरोध किया है।

कल दिनांक 14 अगस्त 2025 को प्रातः 10 बजे दोपहर 2:00 तक वार्ड संख्या 57 मानपुर उत्तर (दिव्य प्रभा पब्लिक स्कूल मयूर विहार धानमिल) एवं वार्ड संख्या 58, तल्ली हल्द्वानी (स्थल – हरी कृपा बैंक्वेट हॉल) में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 19 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.