केदारनाथ में खिला कमल, 5,099 वोटों से जीती आशा नौटियाल

केदारनाथ उपचुनाव के लिए 13 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। जिसके बाद से भारतीय जनता पार्टी में जश्न का माहौल है। 13 वें राउंट की काउंटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल 23,310 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत 18,031 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन चौहान 9,266 वोट मिले हैं। बता दें कि आशा नौटियाल 5,099 वोट से जीत गयी हैं।

उत्‍तराखंड की एक मात्र केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी।आज यानी 23 नवंबर को नतीजे आ गए। बीजेपी से आशा नौटियाल और कांग्रेस से मनोज रावत के बीच मुकाबला था।

बीजेपी प्रत्‍याशी आशा नौटियाल चुनाव लगभग जीत गई हैं। ऐलान होना बाकी है। कुछ ही देर में आशा नौटियाल के जीत का ऐलान कर दिया जाएगा।

मतगणना शुरू होने के कुछ ही देर में शुरुआती रुझान में बीजेपी प्रत्‍याशी ने बढ़त बना ली थी। केदारनाथ सीट पर कुल 6 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में थे। भाजपा को 23814 वोट पड़े है।5623 वोटो से जीती है। जीत के बाद भाजपायों में खुशी की लहर दौड़ गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 9 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.