नैनीताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंत पार्क में धरना प्रदर्शन कर गौतम अडानी का पुतला दहन किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। पंत पार्क में कांग्रेस कार्यकताओं ने पंत पार्क में धरना प्रदर्शन कर “गौतम अडानी” का पुतला फूंका। धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि द्वारा अमेरिका में कि गए फ्रॉड से देश कि छवि धूमिल हुई हैं।

धोखाधड़ी और रिश्वत मामले में अडानी की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए जिसमे देरी हो रही हैं। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल का कहना है कि भाजपा अडानी को फायदा पहुँचाने के लिए अब प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका अडानी को दिया गया है।

जो प्रदेश की गरीब जनता के साथ छल है। प्रदेश में अधिकतर लोग गरीब है। उन्हें राहत पहुँचाने के बजाए प्रदेश सरकार उनसे लूट खसोट में लगी हुई है। किसी भी कीमत में प्रदेश में स्मार्ट मीटर नही लगने दिए जाएंगे।

अमेरिका में प्रकरण हुआ है जिसमें हमारे यहां के प्रमुख उद्योगपति मोदी जी के परम मित्र गौतम अडानी का नाम आया और जिसमें वहां के न्यायालय द्वारा 2200 करोड़ का घुस कांड में गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ है।

गिरफ्तार की वारंट की बाद हमारे जो निवेशक है शेयर में लाखों करोड़ों के डूब गए हैं। इस मामले पर नगर कांग्रेस कमेटी ने गिरफ्तारी की मांग की है। इसके साथी ही स्मार्ट मीटर का भी विरोध कर रहे हैं। स्मार्ट मीटर निजी क्षेत्र में सोपने की की तैयारी कर रही है।

ऊर्जा विभाग को यह कर्म हो रहा है। हम यह मान के चल रहे हैं भविष्य में सब यह गौतम अडानी को सौंपने की तैयारी चल रही है।

गरीब आदमी सब्सिडी देकर गरीब के हक को बचाए रखने के लिए सिस्टम से तो आप समझ लीजिए गरीब अपना बिजली कटने की तैयारी है स्पष्ट दिख रहा है।

अगर यह निजी क्षेत्रों में चली जाएगी निश्चित रूप से नुकसान होना गरीबों को इन सब मामले को लेकर हमने विरोध किया है । और गौतम अडानी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

इस दौरान कैलाश अधिकारी बंटू त्रिभुवन सिंह , पीके शर्मा, जेके शर्मा, कुंदन बिष्ट पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शुभम बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, ललित ,करन कुमार,मयंक बिष्ट ललित चनियाल, संदीप जलाल परवेज आलम, पवन जाटव चंदन प्रियांशु बिष्ट नैनवाल मोहम्मद आजाद रिसभ् बिष्ट , महेश जोशी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नयागांव बीडीसी सीट पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, 65% मतदाताओं ने किया मतदान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.