ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल में विकास के दावों की खुली पोल! 8 किमी तक डोली में बीमार महिला को ढोने को मजबूर ग्रामीण,सड़क नहीं बनी तो 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीकुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागतभीमताल में पीलिया-डायरिया का प्रकोप: ज्योलीकोट समेत प्रभावित क्षेत्रों में 3 दिन स्कूल बंद, घर-घर पेयजल टैंकों को किया जा रहा शुद्धहरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण अभियान: 92वें कार्यक्रम में लगाए गए 200 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशउत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा कार, युवक समेत दो की मौत, युवती घायल

नैनीताल पुलिस का सराहनीय कार्य

त्वरित और साहसिक कार्यवाही से सीओ भवाली ने एक अनहोनी को होने से बचाया
वाहन सवारों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुँचाया

नैनीताल/भवाली। सीओ भवाली  सुमित पांडेय एवम ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों की त्वरित कार्यवाही के कारण एक बलेनो कार में लगी आग को समय रहते बुझा लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।
हल्द्वानी से भवाली की ओर जा रहे सीओ भवाली श्री सुमित पांडे जिन्होंने देखा कि उनके विपरीत दिशा से एक बलेनो कार (UK04AG5134) गुलाबघाटी से हल्द्वानी की दिशा में आ रही थी और उसमें गाड़ी के बोनट के नीचे आग लगी है।

सीओ भवाली ने अपनी गाड़ी को मोड़कर आग लगी कार का पीछा किया और बलेनो कार को तत्परता रोका गया उसमें सवार 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला एवं ड्यूटी से लौट रहे कुछ पुलिसकर्मियों का0 शैलेन्द्र कुमार, का0 बलवंत कुमार , का0 विजय कुमार, का0 मोहम्मद इरफान को भी रोका गया जिनके द्वारा भी आग बुझाने में तत्परता दिखाई गई जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

फायर एक्सटिंग्विशर, मिट्टी और पानी से आग बुझाने के बाद, वाहन में सवार व्यक्तियों ने बताया कि उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि उनकी गाड़ी में आग लग चुकी है।

आज नैनीताल पुलिस की कार्यवाही से हमारी जान बच गई।
नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्यवाही को आस-पास के लोगों ने सराहा और उनकी प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, उछलकर सड़क पर गिरी छात्रा को दूसरे ऑटो ने कुचला; मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.